सम्भाग स्तरीय भाजपा मीडिया प्रभारी प्रशिक्षण में शामिल हुई बैतूल मीडिया प्रभारी

schol-ad-1

 

बैतूल-देश के स्वावलंबन, सशक्तिकरण, समरसता और आर्थिक प्रगति की दिशा में जितने भी बड़े काम हुए हैं वह भारतीय जनता पार्टी ने किए है। चाहे वह केन्द्र सरकार हो या राज्य सरकार। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकारों ने गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं लागू की हैं, जो लोगों का जीवन बदलने का काम कर रही हैं। पार्टी के मीडिया कार्यकर्ता सरकारों की इन उपलब्धियों, कार्यों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। यह बात मंगलवार को रायसेन में आयोजित भोपाल एवं नर्मदापुरम संभागों के मीडिया कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कही। सत्र को प्रदेश सरकार के मंत्री प्रभुराम चौधरी,रामपाल सिंह एवं सुरेंद्र पटवा सहित पार्टी नेताओं ने भी सत्र को संबोधित किया। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने किया। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि प्रशिक्षण में सीखने की परंपरा होती है। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की एक व्यवस्था है। इस व्यवस्था से कार्यकर्ता कुशल कार्यकर्ता के रूप में तैयार होता है। प्रशिक्षण प्रतिक्षण चलने वाली सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद कार्यकर्ता अधिक उर्जावान होता है। हमारी वैचारिक प्रतिबद्धता हमारे प्रशिक्षण का मूल है। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा क्या है, यह हमारे कार्यकर्ताओं को स्पष्ट होना चाहिए। अपने काम का चित्र आपके सामने स्पष्ट होना चाहिए। हितानंद जी ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता भाव रहेगा तो हम हर काम को उद्देश्य के साथ सही ढंग से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि समाज उसी को अपग्रेड करता है, जो अपडेट रहता है, वरना वह आउटडेटेड हो जाता है। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने भूतो न भविष्यति के काम किए है। धारा 370 हटाने का निर्णय हो या राम मंदिर निर्माण की बात हो। ऐसे अनेक निर्णय मोदी सरकार ने किए है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है तो वह कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गांव, गरीब, मजदूर, पिछड़ा वर्ग, अजा, अजजा वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। केन्द्र में मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान योजनाओं के माध्यम से जनकल्याण कर रही है। मीडिया कार्यकर्ता सरकार के काम को आमजन तक ले जाएं।

 

*बैतूल की सर्वाधिक संख्या पर भाजपा जिलाध्यक्ष की तारीफ*

 

नर्मदापुरम संभाग से सर्वाधिक बैतूल से मीडिया प्रभारीयों की संख्या देखकर प्र्रदेश संगठन ने बैतूल जिला अध्यक्ष की तारीफ करते हुए कहा कि रायसेन के प्रशिक्षण वर्ग में सबसे पहले बैतूल के कार्यकर्ता पहुंचे और रायसेन से बैतूल सबसे दूर होने के बावजूद सर्वाधिक संख्या इस बात का सबूत है कि बैतूल में भाजपा संगठन और सभी मोर्चे सक्रिय और पार्टी के लिए समर्पित रुप से कार्य कर रहे हैं इसके लिए बैतूल भाजपा जिला अध्यक्ष आभार के पात्र हैं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया के साथ हमारा कार्य और व्यवहार विषय पर सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं को अध्ययनशील होना चाहिए। बिना प्रतिबद्धता के हम काम नहीं कर सकते है। सबसे पहले विचार करें कि हम भाजपा के कार्यकर्ता क्यों है ? आप सौभाग्यशाली है जो मीडिया विभाग के कार्यकर्ता है। ज्ञान को बढ़ाने से व्यक्तित्व निखरेगा। प्रदेश से जारी होने वाले बयानों को जिलों में भी जारी किया जाएं। मीडिया कर्मियों के साथ मित्रवत व्यवहार करें। सामाजिक मुद्दों से बिना घबराएं उससे सहनशीलता से सामना करें। उन्होंनें कहा कि हमें अपने विपक्षी दलों द्वारा फैलाएं जा रहे झूठ और प्रपंच का तर्क और वैचारिक प्रतिबद्धता के साथ जवाब देना चाहिए।\

 

*बैतूल से प्रशिक्षण में 14 मण्डल प्रभारी हुए शामिल*

आठनेर नगर से संजय सोनी, भैंसदेही नगर से सचिन बेलेकर, भैंसदेही ग्रामीण विनोद कनाठे, अल्पसंख्यक मोर्चा से चांद शाह, आठनेर ग्रामीण से विनोद देशमुख, चंदू सरोदे,प्रविण पवार, राजेंद्र दुबे,राकेश वर्मा,अभिराम यादव, सहित प्रभारी रहे उपस्थित

 

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता राजगढ़ के जिला मीडिया प्रभारी रवि बड़ोने ने की। उदघाटन सत्र में प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, रामपाल सिंह, विधायक सुरेन्द्र पटवा, जिला प्रभारी सुधीर अग्रवाल, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी विजय दुबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश किरार, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र शिवाजी पटेल,अनिल पटेल, विवेक तिवारी,जुगलकिशोर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी, सुश्री नेहा बग्गा, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, बलराम मालवीय, कार्यालय मंत्री मोहन चक्रवर्ती, सह कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, कपिल पटेल, अनुराग गौर, शिवेंद्र किरार, आकाश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 34

Leave a Reply

error: Content is protected !!