Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल

15वा वित आयोग के द्वारा चारघाटी में पीने के पानी के लिए ट्यूबवेल किया गया जो सफल हुआ और पर्याप्त पानी लगा

1 min read
Text Size:

आठनेर से मुकेश सोनी की रिपोर्ट

15वा वित के अनुसार ग्राम पंचायत खैरवाड़ा के ग्राम चारघाटी में ट्यूबवेल में पर्याप्त पानी लगा बिरसा क्रांति दल ग्राम शाखा चारघाटी ने जिला कलेक्टर एवम् संयुक्त अनुविभागीय अधिकारियों के नाम आठनेर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा था और मांग की थीं कि बीते वर्ष मई 2021 में ट्यूबवेल किया है जिसमें मोटर पंप, बिजली, पाईप लाईन की आवश्यकता हैं जिसके निराकरण के लिए बिरसा क्रांति दल ने प्रयास किया है।

बिरसा क्रांति दल ग्राम शाखा चारघाटी के सभी पदाधिकरी एवम् सदस्य गणों के सतत प्रयास से ग्राम में पेयजल ट्यूबवेल सफल हुआ और ट्यूबवेल में मोटर पंप डाला गया और बिजली की व्यवस्था कर दी गईं हैं साथ ही पाईप लाईन का कार्य भी जल्द ही पूर्ण हो जाएगा जिसके लिए बिरसा क्रांति दल ग्राम शाखा चारघाटी समस्त अधिकारियों का आभार प्रदर्शन करता हैं।
बिरसा क्रांति दल प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार कवड़े, आठनेर ब्लॉक अध्यक्ष निलेश कुमार धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य रामचरण इरपाचे, बिरसा क्रांति दल ग्राम शाखा चारघाटी सुधाकर वाड़ीवा, संजू धुर्वे, सुखदेव कवड़े, मन्नू कवड़े, रामदास कवड़े, विनोद धुर्वे, बहादुर कुमरे, गणेश कवड़े, गुलाबराव कुमरे, उमराव कवड़े, नितेश कवड़े, श्यामलाल टेकाम, रामनाथ कवड़े, केशोराव कवड़े आदि।

 

162 Views
What do you think?

Leave a Reply