नसरुल्लागंज। तहसील मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर नंदगांव स्थित अंबर नदी पर पुल पर हो रहे गहरे गड्ढों से अनियंत्रित होकर एक टवेरा गाड़ी नदी में जा गिरी। घटना रात्रि 9 बजे के लगभग की है। मिली जानकारी के मुताबिक सोयत निवासी 32 वर्षीय कमल लोवंशी अपनी पत्नि की तबीयत खराब होने पर उसे इमहोटेंप अस्पताल नसरुल्लागंज इलाज के लिए लेकर आए थे। रात्रि 9 बजे के लगभग वह नसरुल्लागंज से वापस अपने गांव सोयत लोट रहे थे। इसी बीच नंदगांव स्थित अंबर नदी के पुल पर हो रहे गहरे गड्ढे में टवेरा कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से पुरुष को नदी से बाहर निकाल कर महिला की तलाश शुरू कर दी। गंभीर अवस्था में घायल हुए कमल लोवंशी को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक महिला की तलाश जारी थी। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
अंबर नदी पुल पर हो रहे गहरे गड्डे से अनियंत्रित होकर नदी में गिरी टवेरा गाड़ी

191 Views




