Skip to content
Friday, 9 October 2026
सभी

यात्री प्रतिक्षालय की मांग, कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन

1 min read

अनोखा तीर, हंडिया। हंडिया बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय की समस्या को लेकर जनपद सदस्य मंजू प्रभुदयाल धनगर ने कृषि मंत्री कमल पटेल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से श्रीमती धनगर ने बताया कि हंडिया नगरी धार्मिक स्थल है, जहां पर अमावस्या एवं पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु नर्मदा स्नान के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में हंडिया बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय नहीं होने से उन्हें सडक़ पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। साथ ही यहां सुलभ कांप्लेक्स की भी समस्या बनी हुई है। इस मौके पर सरपंच सुनील चौहान, नेमीचंद पाटीदार, सौरभ पाटीदार, पिंकू खत्री के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।
—————————–

130 Views

Leave a Reply