Skip to content
Friday, 16 October 2026
होशंगाबाद / नर्मदापुरम

भारत माता की आरती कर लिया अखंड भारत का संकल्प

1 min read
Text Size:

[ad_1]

 भौरा। बजरंग दल के तत्वाधान में अखंड भारत संकल्प दिवस में कार्यकर्ताओं ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष महाआरती पर अखंड भारत का संकल्प लिया। शाहपुर प्रखंड के मांचना नदी के पास बजरंग मंदिर पर भारत माता की प्रतिमा के समक्ष बजरंग दल संयोजक, गौरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जहां पर सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने भारत माता की महाआरती करते हुए भारत माता का जयघोष किया। सह संयोजक पवन यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को भारत माता को पुन: अखंड बनाने का संकल्प दिलाया। जब तक भारत माता अखंड नहीं हो जाएगी तब तक बजरंग दल का प्रयास जारी रहेगा। इस दौरान गौरक्षा प्रमुख, विभाग संयोजक बजरंग दल कृष्णकांत गावंडे, राजेश प्रजापति, चंचल राजपूत, राजू ठाकुर, श्याम राठौर, शुभम चौरे, रितिक प्रजापति, पवन यादव, विकास चौरे, ऋषद उपाध्याय, आकाश राठौर, कमलेश प्रजापति, विशाल मालवीय, तरुण शर्मा सहित आदि मौजूद रहे।
————————–

[ad_2]

160 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply