हरदा। नगर पालिका चुनाव में अब तक 30 परिणाम घोषित हो चुके है। जिसमें वार्ड क्रं. 1 से भाजपा की श्रीमती मीरा कुचबंदिया विजयी रही है। वहीं वार्ड क्रं. 2 से भाजपा की श्रीमती रीना प्रजापति को भी जीत मिली है। वार्ड क्रं. 3 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रक्षा धनगर भी चुनाव जीत चुकी है। वार्ड क्रं. 4 से भाजपा के दिनेश मौर्य ने जीत हासिल की है। वार्ड क्रं. 5 से भाजपा के प्रदीप सोनी विजयी रहे है। वार्ड क्रं.6 से श्रीमती अनिता राठौर भी विजयी हुई है। वार्ड क्रं.7 से भाजपा के लोकेशराव मराठा भी चुनाव जीत चुके है। वार्ड क्रं. 8 से भाजपा के मनोज महलवार भी चुनाव जीत गए है। वार्ड क्रं.9 से भाजपा के रामेश्वर सारन भी चुनाव जीत गए है। वार्ड क्रं.10 से भाजपा की कीर्ति अग्रवाल ने जीत हासिल की है। वार्ड क्रं.11 से भाजपा की श्रीमती अंजना पाराशर भी विजयी रही है। वार्ड क्रं. 12 से कांग्रेस के अक्षय उपरित चुनाव जीते है। वार्ड क्रं. 13 से कांग्रेस के संजय दिशोरे जीत हासिल की है। वार्ड क्रं. 14 से कांग्रेस की जैबुननिशा चुनाव जीत चुकी है। वार्ड क्रं. 15 से कांग्रेस की श्रीमती सुप्रिया पटेल ने भी बाजी मार ली है। वार्ड क्रं. 16 से भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती आशा अमरसिंह मीणा भी चुनाव जीत गई है। वार्ड क्रं.17 से भाजपा की श्रीमती बिंदु गुर्जर भी 1013 वोटों से चुनाव जीत गई है। वार्ड क्रं. 18 से भाजपा की श्रीमती कैलाश सांखला चुनाव जीत गई है। वार्ड क्रं. 19 से भाजपा प्रत्याशी अंशुल गोयल भी विजयी रहे है। वार्ड क्रं. 20 से कांग्रेस प्रत्याशी अमर रोचलानी ने जीत हासिल की है। वार्ड क्रं.21 से भाजपा की श्रीमती अनिता अग्रवाल ने जीत हासिल की है। वार्ड क्रं.22 से निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती जैतुन हन्नू खाँ ने जीत हासिल की है। वार्ड क्रं. 23 से भाजपा की श्रीमती प्रीति सिंघई ने विजयश्री हासिल की है। वार्ड क्रं. 24 से भाजपा प्रत्याशी ओम मोरछले ने भी जीत हासिल की है। वार्ड क्रं. 25 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रानी बघेला बढ़त बनाए हुए है। वार्ड क्रं. 26 से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश पाराशर ने जीत हासिल की है। वार्ड क्रं. 27 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती प्रीति चौहान ने भी जीत हासिल की है। वार्ड क्रं. 29 में कांग्रेस प्रत्याशी अहद खान चुनाव जीत चुके है। वार्ड क्रं.30 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती बबीता सोनकर चुनाव जीत गई है। वार्ड क्रं. 31 में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती ओमवती चुनाव जीत गई है। वार्ड क्रं. 32 में भाजपा के शुभम उईके बढ़त बनाए हुए है। वार्ड क्रं.33 में भाजपा के कुंवर सिंह भी बढ़त बनाए हुए है। वार्ड क्रं.34 से भाजपा की श्रीमती भारती कमेडिया अपनी बढ़त बनाए हुए है, वहीं वार्ड क्रं. 35 में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती शिवरती बाई ने चुनाव जीत लिया है।
Views Today: 2
Total Views: 52