Skip to content
Friday, 30 October 2026
देवास

ग्रीन संकल्प’’ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कर जारी किया प्रदेश का संकल्प पत्र

2 min read
Text Size:

देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला देवास द्वारा जवाहर नगर सेंट्रल ग्राउंड में शुक्रवार सुबह ग्रीन संकल्प अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी ऑनलाइन जुड़े। मुख्यमंत्री श्री चौहान और प्रदेशाध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने 9.30 बजे भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम के पास स्मार्ट सिटी पार्क से वर्चुअल बैठक के माध्यम से सभी स्थानों के कार्यक्रम को संबोधित किया तथा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश का संकल्प पत्र जारी किया। देवास में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी पंकज जोशी, देवास शाजापुर क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, देवास विधायक गायत्री राजे पंवार, पूर्व विधायक दीपक जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, पूर्व विधायक सुरेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल सहित सभी पार्षद उम्मीदवार व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के 45 पार्षद प्रत्याशी, मंडल के अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को ‘‘ग्रीन संकल्प’’ अभियान के अंतर्गत पूरे देवास शहर को हरा भरा बनाने के लिए संकल्प दिलाया। यह आयोजन एक साथ प्रदेश के 16 नगर निगम, 76 नगर पालिका और 255 नगर परिषदों में आयोजित किया गया। उक्त जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने दी।

152 Views
What do you think?

Leave a Reply