Skip to content
Thursday, 29 October 2026
देवास

शाला त्यागी बच्चों के लिए शिविर आयोजित

2 min read
Text Size:

बच्चों को दी शिक्षा के अधिकार की जानकारी

देवास। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभात कुमार मिश्रा के निर्देशन में शासकीय प्राथमिक शाला मुखर्जी नगर इटावा रोड देवास में शाला त्यागी बच्चों के शाला में पुन: प्रवेश के लिए अभियान का शुभारंभ शिविर के माध्यम से किया गया। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी रॉबिन दयाल ने शिक्षा के अधिकार के संबंध में बच्चों को जागरूक किया। उन्होंधने कोविड-19 से जिन बच्चों के माता-पिता का देहांत हो गया है और जिन्होंने स्कूल छोड़ दिया है उन बच्चों के लिए संविधान की मूल अवधारणा शिक्षा का अधिकार के लिए जागरूक किया। ऐसे बच्चों को अगले शिक्षा सत्र में विद्यालय में प्रवेश कराने के लिए जागरूक किया एवं बच्चों को शिक्षा संबंधी किसी प्रकार की असुविधा होने पर निकटतम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, तहसील विधिक सेवा समिति, जिला शिक्षा अधिकारी, चाइल्ड लाइन से संपर्क कर आगामी शिक्षा को सुचारू रूप से जारी करने के लिए नियमानुसार सहायता प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि हमारे आसपास कोई बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं, उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित करें। जिससे कि हमारा देश, हमारा समाज, शिक्षा रूपी ज्ञान से अग्रेषित हो।

249 Views
What do you think?

Leave a Reply