Skip to content
Thursday, 29 October 2026
देवास

फायर एंड सेफ्टी से संबंधित कार्यशाला संपन्न

1 min read
Text Size:

देवास। फायर एंड सेफ्टी से संबंधित कार्यशाला नगर निगम बैठक कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विवपमेंट के बारे में पीपीटी प्रेजेंटेशन बालाजी कार्पोरेशन एवं आस्का इक्विवपमेंट प्रालि कम्पनी के द्वारा जानकारी दी गई कि कैसे कम अग्निशमन साधनों से आग पर कम समय मे काबू किया जा सकता है। कार्यशाला में बताया गया कि आग कितने प्रकार की होती है, किन किन चीजों के मिलने से आग लगती है, कहां-कहां, किन-किन साधनों से आग बुझाई जा सकती है। आग लगने पर या रेस्क्यू कार्य करने पर किस तरह से फायर फाइटर खुद को आग से और अन्य दुर्घटनाओं से बचाए। कार्यशाला में पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विवपमेंट पर ज्यादा धयान दिया गया। जिससे कि फायर फाइटर खुद को सुरक्षित रखते हुए आग को कैसे बुझाए और अपना बचाव कार्य कर सके। कार्यशाला में एक ऐसे फायर उपकरण के बारे में बताया गया कि हर प्रकार की आग को शुरुआत में ही कैसे काबू किया जा सकता है। निगम फायर अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया ने बताया कि शीघ्र ही निगम में अतिरिक्त उपकरण के साथ अग्निशमन कर्मचारियो को सेप्टी यूनिफार्म पृथक से उपलब्ध होगी।

148 Views
What do you think?

Leave a Reply