आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, एक घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास। जिले के हाटपिपल्या तहसील के ग्राम नानुखेड़ा में आकाशीय बिजली के कहर से तीन लोगों की मौत हो गई। दरअसल गुरुवार दोपहर करीब दो-ढाई बजे तीन चरवाहा सकाराम पिता आत्माराम निहाल, पुंजराज पिता गजराज निहाल, अमन पिता हेमराज निहाल जिसमें पुंजराज व अमन नाबालिग है। यह सभी बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हुए थे। तभी अचानक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से तीनों की मौत हो गई। तीनों का एक साथी राजेश पेड़ से कुछ दूरी पर था, जिस कारण आकाशीय बिजली किरने से उसके पैर तो झुलसे पर जनहानि नहीं हुई। जिसे हाटपिपल्या के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। तीनों व्यक्ति नानूखेड़ा की जंगल में बकरी चराने के लिए जंगल में गए थे। घटना की सूचना मिलने पर हाटपिपल्या पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मौके का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हाटपीपल्या पहुंचाया।

162 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!