आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के विरुद्ध की कार्यवाही

3 प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

देवास। कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के मद्देनजर अवैध रूप से मदिरा का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन करने वाले लोगों के विरुद्ध वृत्त देवास अ के विजयागंज मंडी क्षेत्र में पंचायत चुनाव में ड्राई-डे होने से गस्त के दौरान मुखबिर सूचना पर कार्यवाही की गई। जिसमें 3 प्रकरण मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए, जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में 3 पेटी देशी मदिरा प्लेन कुल 150 पाव बरामद किए। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 8 हजार 550 रुपए है। इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, मुख्य आरक्षक राजाराम रेकवार आरक्षक दीपक, सनत कुमार सम्मिलित थे। ऐसी कार्यवाही सतत जारी रहेगी।

157 Views

Leave a Reply