Skip to content
Thursday, 29 October 2026
देवास

चाकूबाजी में घायल युवक को देखने सांसद पंहुचे अस्पताल

1 min read
Text Size:

देवास। बीती रात बस स्टैंड के समीप कंजर मोहल्ला स्थित कसाई गली में जान से मारने की नियत से चाकु से हमला कर सूरज कुरील नाम के युवक को घायल कर दिया गया। हमलावर जमील कुरैशी उर्फ बंटी एवं उसके अन्य साथी बताए जा रहे हैं। घायल युवक सूरज को उपचार के लिए महात्मा गांधी जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर सीएसपी विवेकसिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी भी जिला अस्पताल पंहुचे। इस घटना की जानकारी मिलने पर मध्य रात्रि 12.45 बजे सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी भी जिला अस्पताल पंहुचें एवं घायल युवक का हाल चाल जाना। सांसद सोलंकी ने पुलिस अधिकारियों से भी बात करते हुए हमलावरों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने को कहा। इस संबंध में श्री सोलंकी ने सोशल साईटस पर भी पोस्ट करते हुए जानकारी साझा की है।

199 Views
What do you think?

Leave a Reply