Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

Sanjay Raut Ayodhya Visit | अयोध्या पहुंचे संजय राऊत और एकनाथ शिंदे, सोशल मीडिया पर शेयर की कुछ खास तस्वीरें

2 min read
sanjay-raut eknath-shinde-admitted-to-ayodhya-interacting-with-the-media-after-seeing-lord-rama
Text Size:

sanjay-raut eknath-shinde-admitted-to-ayodhya-interacting-with-the-media-after-seeing-lord-rama

नई दिल्ली : आदित्य ठाकरे के अयोध्या दौरे से पहले शिवसेना नेता संजय राउत और एकनाथ शिंदे अयोध्या के दौरे पर गए हैं। आज मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आदित्य ठाकरे के दौरे की जानकारी दी। संजय राउत ने ट्वीट करते हुए अपने अयोध्या दौरे के बारे में बताया है।

हाल ही में संजय राउत ने ट्वीट करते हुए अयोध्या दौरे की कुछ तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा,  ”आज मैं और एकनाथ शिंदे, वरुण सरदेसाई, सूरज चव्हाण, अनिल तिवारी जैसे तमाम लोग यहां आए। हमने श्री राम के नए स्थान के दर्शन किए। जहां भगवान राम का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है, हमने उस जगह का का दौरा किया। निर्माण स्थल पर महाराष्ट्र के कई इंजीनियर काम कर रहे हैं। मुझे इस बात की ख़ुशी है और आदित्य ठाकरे 15 जून को अयोध्या आ रहे हैं। एकनाथ शिंदे और मैं यहां इसकी तैयारी के लिए आए हैं। “

संजय राउत ने कहा कि, ‘आदित्य ठाकरे अयोध्या आ रहे हैं, तब से यहां के लोगों में उत्साह है। मुझे लगता है कि 15 जून को लखनऊ से अयोध्या में उनका स्वागत हो सकता है। यह कोई ताकत का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि आस्था की दृष्टि से होगा। हम यहां पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करेंगे।’

125 Views
What do you think?

Leave a Reply