Skip to content
Monday, 2 November 2026
हरदा

महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर निकलेगी शौर्य यात्रा

1 min read
Text Size:

-पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित होंगे राजपूत बंधु

योगेंद्र सिंह राजपूत, खिरकिया। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्मोत्सव आज गुरूवार को राजपूत समाज धूमधाम से मनाएगा। इस अवसर पर सभी सामाजिक बंधु समाज की धर्मशाला में पारंपरिक वेशभूषा में एकत्रित होकर भव्य शौर्य यात्रा निकालेंगे। शौर्य यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए छीपाबड़ स्थित महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी, जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
हरदा में होगी संगोष्ठी और सम्मान
समाज महाराणा सेना गुरूवार 2 जून को संगोष्ठी एवं समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा। महाराणा सेना के संस्थापक राजेंद्र सिंह राणा ने ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी महाराणा सेना वीर शिरोमणि के अवतरण दिवस पर उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए विश्व कल्याण, देशहित तथा निस्वार्थ समाजसेवा करने वाले सर्वसमाज के समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। राणा ने बताया कि इस बार सम्मान समारोह के साथ ही संगोष्ठी भी रखी है। जिसमें राजपूत समाज के अलावा सर्वसमाज के लोग आयोजन में शामिल होंगे। महाराणा सेना ने आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारने अनुरोध किया है।

415 Views
What do you think?

Leave a Reply