हरदा में पहले चरण में होगा नपा चुनाव

नगरीय निकाय निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित
अनोखा तीर, हरदा। नगरीय निकाय निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 11 जून को प्रात: 10:30 बजे जारी होगा। इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य भी प्रारम्भ हो जाएगा। अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र 18 जून 2022 तक अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित स्थान पर लिए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 20 जून को की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापिस लेने की अंतिम तिथि 22 जून अपरान्ह 3 बजे तक इसके तत्काल बाद शेष रहे अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
मतदान तिथि 6 जुलाई को प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक होगा। मतगणना 17 जुलाई को प्रात: 9 बजे से होगी। नाम निर्देशन पत्रों के साथ नगर पालिका परिषद के पार्षद पद के लिए निक्षेप राशि 3000 रूपये तथा नगर परिषद के पार्षद पद के लिए 1000 रुपए निक्षेप राशि जमा करना होगी। नगर परिषद में पार्षद पद के लिए व्यय सीमा 75 हजार निर्धारित की गई है, जबकि नगर पालिका परिषद में पार्षद पद के लिए 1 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में 2.50 लाख रूपये तथा 50 हजार से 1 लाख की आबादी वाले शहरों में 1.50 लाख तथा 50 हजार से कम आबादी वाले नगर पालिकाओं में 1 लाख रूपये व्यय सीमा रखी गई है। नगर पालिका पार्षद पद के लिए पीला तथा नगर परिषद के पार्षद पद के लिए नीला मतपत्र रहेगा। नगर पालिका हरदा के 35 वार्ड, खिरकिया, टिमरनी व सिराली के 15-15 वार्डो में पार्षद पद के लिए निर्वाचन एक ही चरण में संपन्न होगा।

300 Views

Leave a Reply