Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

करताना में अस्पताल की सुरक्षा बदहाल

1 min read
02 7
Text Size:

-बाउंड्रीवॉल नहीं होने से मवेशी घुस रहे परिसर में

अनोखा तीर, करताना। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था बदहाल है। परिसर के चारों ओर बाउंड्रीवॉल नहीं होने से बेसहारा मवेशी और जंगली जानवर बेधड़क अंदर पहुंच रहे हैं। खुले परिसर के कारण जहरीले कीड़े-मकोड़े भी अस्पताल भवन और स्टाफ क्वार्टर तक पहुंच रहे हैं, जिससे मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। अस्पताल से करताना, बाजनिया, नयागांव, गोदड़ी, रुंदलाय और गोंदागांवकलां सहित कई गांव जुड़े हैं, जहां से रोज बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाज के लिए आते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द बाउंड्रीवॉल निर्माण कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply