Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

करताना-नयागांव मार्ग पर पुलिया बनी खतरा, रेलिंग नहीं होने से हादसे का डर

1 min read
01 6
Text Size:

अनोखा तीर, करताना। नयागांव मार्ग पर गोदड़ी गांव के पास बाकुड़ नदी पर बनी पुलिया वाहन चालकों के लिए खतरा बन गई है। पुलिया संकरी होने के साथ इसके दोनों ओर रेलिंग नहीं लगी है, जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार सामने से बड़े वाहन आने पर छोटे वाहन चालकों को अनियंत्रित होने का खतरा रहता है और वे नदी में गिर सकते हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द पुलिया के दोनों ओर रेलिंग लगाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply