-ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
अनोखा तीर, सोडलपुर। सोडलपुर-रहटगांव मार्ग पर इंदिरा कॉलोनी काकड़ वाली इमली के पास मंगलवार शाम को एक चलती सीएनजी पिकअप में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में मदद की और आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन भोपाल से खाद एवं कृषि संबंधी दवाइयां लेकर रहटगांव स्थित कृषि केंद्र की ओर जा रहा था। इसी दौरान आलमपुर काकड़ वाली इमली के पास वाहन में अचानक आग लग गई। आग दिखाई देने पर ग्रामीणों का ध्यान गया और उन्होंने तत्काल मदद शुरू की। पिकअप चालक के अनुसार, वाहन में खाद एवं कृषि संबंधी दवाइयां रखी थीं, जिन्हें कृषि केंद्र तक पहुंचाया जा रहा था। समय रहते ग्रामीणों की मदद से बड़ा हादसा टल गया।
पिकअप में लगी आग







