Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट पीड़ितों को मिला कलेक्टर से आश्वासन

2 min read
34
Text Size:

-जनसुनवाई होने के बाद भी पीड़ितों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं

अनोखा तीर, हरदा। जिला पंचायत में मंगलवार को जनसुनवाई हुई। कलेक्टर कुमार सत्यम ने पहली बार लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के पीड़ित भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान पीड़ित कलेक्टर की गाड़ी के सामने बैठ गए। जनसुनवाई खत्म होने के बाद कलेक्टर कुमार सत्यम ने घुटनों पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने पीड़ितों को जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।
पटाखा गोदाम की जांच कराने की मांग
अनुसूचित जाति-जनजाति युवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राहुल पंवारे ने मगरधा रोड स्थित रहटाखुर्द के पटाखा गोदाम की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच की जाए कि गोदाम में लाइसेंस में तय मात्रा से ज्यादा पटाखे या बारूद तो नहीं रखा गया है। पंवारे ने गोदाम में पटाखों की मात्रा, भंडारण की अनुमति और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी सार्वजनिक करने की भी मांग की। उनके मुताबिक, मोहसिन नाम का व्यक्ति यह गोदाम संचालित करता है और अब तक इसकी जांच नहीं हुई है। संगठन ने प्रशासन से जल्द जांच कराने और अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply