एमएसडब्ल्यू-बीएसडब्ल्यू के छात्रों ने किया वृद्धाश्रम का दौरा, बुजुर्गों के दर्द ने नम की आंखें

 

अनोखा तीर हरदा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित एमएसडब्ल्यू और बीएसडब्ल्यू कक्षाओं के तहत रविवार को एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान संभाग समन्वयक ने कक्षा में पहुंचकर विद्यार्थियों से चर्चा की और उन्हें समाज सेवा के तौर-तरीकों के बारे में समझाया। मार्गदर्शन के उपरांत विद्यार्थियों ने स्थानीय वृद्धा आश्रम का दौरा किया। छात्रों ने आश्रम की व्यवस्थाओं को समझा और वहां रह रहे बुजुर्गों से चर्चा की। विद्यार्थियों ने यह जानने का प्रयास किया कि उन्हें किन परिस्थितियों में घर छोड़ना पड़ा और वे अब वापस क्यों नहीं जाना चाहते। बुजुर्गों के भावुक और मर्मस्पर्शी जवाब सुनकर कई विद्यार्थियों की आंखें नम हो गईं। इस विजिट ने छात्रों को समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं का गहरा पाठ पढ़ाया। आयोजन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद संभाग समन्वयक कौशलेष प्रताप तिवारी, जिला समन्वयक संदीप गौहर, विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा, परामर्शदाता सुरेंद्र सिंह चौहान, राधेश्याम विश्वकर्मा, दीनबंधु गौर, प्रेम गाठिया सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply