सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा कार्यक्रम आयोजित

-नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का दिया संदेश

अनोखा तीर हरदा। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत शनिवार को नमो सेवा के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं जिला जन अभियान परिषद हरदा द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के मुख्य स्थल घंटाघर चौराहा, अस्पताल परिसर एवं स्थानीय हाट बाजारों में हरदा डिग्री कॉलेज के एनएसएस छात्रों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शासन द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं, विवाह सहायता योजनाओं एवं नशा मुक्ति अभियान के संबंध में जनसामान्य को जानकारी दी गई। सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक कमलेश सिंह ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक नमो सेवा के रूप में मनाया जा रहा है। आगामी दिनों में भी जिले के मुख्य स्थलों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

2 Views

Leave a Reply