Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

प्राचीन गणेश मंदिर में उमड़ रहे श्रद्धालु

1 min read
Text Size:

-महिलाओं के भजनों से गूंज रहा मंदिर परिसर


अनोखा तीर, हरदा। अजनाल नदी के पेड़ी घाट पर स्थित वर्षों पुराना भगवान गणेश का प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। गणेशोत्सव के दौरान यहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में भगवान गणेश रिद्धि-सिद्धि के साथ सिंदूरी स्वरूप में विराजमान हैं। मंदिर के पुजारी पं. श्याम शर्मा के अनुसार, गणेशोत्सव के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। इसके साथ ही महिलाओं द्वारा रोजाना भजनों का दौर चलाया जा रहा है। भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। मंदिर में दाईं ओर सूंड वाले गणपति विराजमान हैं, जिन्हें धार्मिक मान्यता के अनुसार जागृत स्वरूप माना जाता है। श्रद्धालु मनोकामना लेकर यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। विवाह संबंधी बाधाओं के निवारण के लिए लगातार पांच बुधवार दूर्वा और हल्दी की गठान की माला अर्पित करने की भी मान्यता है। गणेशोत्सव के दस दिनों तक मंदिर में पूजा-अर्चना, दर्शन और भजन-कीर्तन के आयोजन चल रहे हैं। महिलाओं के भजनों और श्रद्धालुओं की आवाजाही से पेड़ी घाट स्थित गणेश मंदिर में लगातार भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply