रेलवे स्टेशन पर अवैध मछली परिवहन पर कार्रवाई, 2.40 क्विंटल कतला मछली जब्त

-दो आरोपियों के खिलाफ जीआरपी ने दर्ज किया प्रकरण

अनोखा तीर, हरदा। हरदा रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से मछली परिवहन किए जाने के मामले में मत्स्य पालन विभाग, आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में कतला मछली जब्त की है। कार्रवाई के दौरान करीब 2 क्विंटल 40 किलो कतला मछली, जिसकी अनुमानित कीमत 26 हजार 400 रुपए बताई गई है, बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर 26 को हरदा रेलवे स्टेशन पर संयुक्त टीम द्वारा अवैध मछली परिवहन की जांच की जा रही थी। इस दौरान मछली के अवैध परिवहन का मामला सामने आने पर टीम ने कार्रवाई करते हुए मछली को जब्त कर लिया। मामले में जीआरपी थाना हरदा द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर कैलाश कहार एवं दीपक कहार को आरोपी बनाया गया है।  पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। संपूर्ण कार्रवाई जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में जीआरपी हरदा के एसआई कमलेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक विजय बांके, आरक्षक जितेंद्र कुचबंदिया एवं आरक्षक अनिरुद्ध सिंह चौहान की विशेष भूमिका रही।

0 Views

Leave a Reply