Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

सर्वब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी में किया पौधारोपण

1 min read
Text Size:

 


-स्मृति एवं जन्मदिन के अवसर पर लगाए पौधे  

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज हरदा द्वारा विपट कॉलोनी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधारोपण प्रभारी नगर अध्यक्ष दीपक शुक्ला ने बताया कार्यक्रम के दौरान 11 पौधे मधुकामिनी, रातरानी, अपराजिता, आंवला, बिल्वपत्र के पौधे संगठन की ओर से लगाए गए। समाज के संरक्षक स्वर्गीय मनोहर लाल शर्मा की स्मृति में उनके पुत्र संजय शर्मा ने पौधा लगाया। इसी क्रम में संगठन की जिला उपाध्यक्ष अश्लेषा शुक्ला की सास स्वर्गीय प्रमिला देवी की स्मृति में उनके पुत्र आलोक शुक्ला, अतुल शुक्ला एवं अविनाश शुक्ला द्वारा पौधारोपण किया गया। वहीं जन्मदिन के अवसर पर श्रीमती ममता पुजारी, संगठन महामंत्री लोकेश शर्मा, आदित्य गुरु, मनीषा डाले एवं अंकुर अग्रवाल सहित कॉलोनी की ओर से प्रेम नारायण व्यास द्वारा भी पौधे लगाए गए। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष सुनील तिवारी, नितेश बादर, उत्तम तेनगुरिया, सर्वब्राह्मण जिला महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती विनीता राजोरिया, सचिव श्रीमती अदिति गुरु सहित प्रहर्ष डाले, शशिभूषण जोशी, प्रकाश जोशी, ममता पुजारी, आदित्य गुरु, दिव्यांशी, पूजा, अश्लेषा शुक्ला, मनीषा डाले, दर्शना पांडे, मनीषा लभानिया, नितिन पंचोली सहित समाजजन उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply