-चौहान परिवार ने भव्य सजावट से सजाया पंडाल, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु
अनोखा तीर, हरदा। खेड़ीपुरा क्षेत्र में चौहान परिवार द्वारा गणेशोत्सव के अवसर पर भगवान गजानंद गणपति की प्रतिमा को श्रद्धा और उत्साह के साथ आकर्षक पंडाल में विराजित किया गया। गणपति स्थापना के लिए तैयार किए गए पंडाल को आकर्षक लाइटिंग, रंग-बिरंगी सजावट और सुंदर डेकोरेशन से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गणपति बप्पा की मनमोहक प्रतिमा के दर्शन के लिए क्षेत्र के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन पूजा-अर्चना और आरती के दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो रहा है। पंडाल में की गई आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही है। अक्षय चौहान ने बताया कि चौहान परिवार द्वारा प्रतिवर्ष गणपति उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी भगवान गजानंद की स्थापना के साथ पंडाल को विशेष रूप से आकर्षक रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि गणपति उत्सव के माध्यम से परिवार और क्षेत्र के लोगों में धार्मिक एवं सामाजिक एकता की भावना मजबूत होती है।




