अनोखा तीर हरदा। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शासकीय कार्यप्रणाली को अधिक सुगम बनाने के लिए जिला कोषालय हरदा द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, जिला हरदा रूम सिंह डुडवे ने बताया कि आईएफएमआईएस प्रणाली के संचालन में आने वाली तकनीकी समस्याओं, सर्विस डेस्क टिकट्स, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए अब प्रत्येक सप्ताह गुरुवार को जिला कोषालय कार्यालय में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला कोषालय अधिकारी डुडवे ने जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उनके कार्यालय में आईएफएमआईएस संचालन, प्रोफाइल अपडेट, देयक भुगतान, ई-कुबेर अथवा अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं से संबंधित जो भी लंबित बिंदु, समस्याएं या ट्रेनिंग की आवश्यकता हो, उन्हें सूचीबद्ध कर लें। शिविर में संबंधित लिपिक अथवा कर्मचारी को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने हेतु निर्देशित करें, ताकि समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया जा सके।
आईएफएमआईएस की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए लगेगा हेल्पडेस्क शिविर

0 Views
