पंचायत उप-निर्वाचन 2026 ….

-खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदलाव
अनोखा तीर, हरदा।  डिप्टी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) सुश्री श्वेता बम्होरे ने बताया कि पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले 4 ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों के भवनों में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि खिरकिया विकासखंड के ग्राम पंचायत जूनापानी मकड़ाई के मतदान केंद्र क्रमांक 66 जूनापानी मकड़ाई के संबंधित वार्ड क्रमांक 16 से 19 तक के लिए अब नया  भवन शासकीय प्राथमिक शाला भवन, सोनपुरा, ग्राम पंचायत सांवरी के मतदान केंद्र 89 सांवरी के संबंधित वार्ड क्र. 01 से 04 तक के लिए नया भवन ग्राम पंचायत भवन सांवरी, ग्राम पंचायत गोमगांव के मतदान केंद्र क्र. 96 गोम गांव के संबंधित वार्ड क्र. 07 से 12 तक के लिए नया भवन ग्राम पंचायत भवन गोमगांव तथा ग्राम पंचायत पीपल्या खुदिया के मतदान केंद्र क्र. 139 पीपल्या खुदिया के संबंधित वार्ड क्र. 08 से 13 तक के लिए नया भवन ग्राम पंचायत भवन पीपल्या खुदिया बनाया गया है।

0 Views

Leave a Reply