-हितग्राहियों को मिले हितलाभ, आमजन की समस्याओं का हुआ निराकरण
अनोखा तीर, हरदा। सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को हरदा विकासखण्ड के ग्राम मसनगांव में क्लस्टर स्तरीय संवाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किये गये। साथ ही आमजन की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक शशांक, वनमण्डलाधिकारी ज्योति मुड़िया, अपर कलेक्टर अनुपमा चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा, जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। शिविर में 310 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका समय सीमा में निराकरण कराया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष गेहलोत ने कहा कि हमारे जीवन से जुड़ी जो भी समस्याएं है, वे किसी न किसी विभाग से जुड़ी हुई है। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविरों में नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। आमजन से अपेक्षा है कि इस अभियान का लाभ उठाएं।
हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण
क्लस्टर स्तरीय जन विश्वास शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के हितलाभ का वितरण किया गया। इस दौरान शिविर में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, हरदा द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत इमरान खान को कपड़ा व्यवसाय हेतु 3 लाख रुपये तथा लवकुश आंजने को ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग हेतु 3 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इसी प्रकार पशु पालन विभाग द्वारा संचालित बकरी पालन योजना के तहत गोविंद बामने को 46,474 रुपये, विशाल जिंझोरे को 30,982 रुपये तथा सीताराम उइके को 46,472 रुपये के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत अभिनेश शर्मा को पोर्टेबल स्प्रिंकलर हेतु 13,306 रुपये, विक्रांत शर्मा को पोर्टेबल स्प्रिंकलर हेतु 15,595 रुपये व जितेंद्र शर्मा को पोर्टेबल स्प्रिंकलर हेतु 13,306 रुपये के स्वीकृति प्रदान किए गए। शिविर में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत गोविन्द बामने को स्प्रिंकलर हेतु 13,307 रुपये व प्रमोद भायरे को स्प्रिंकलर हेतु 21,051 रुपये के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। शिविर में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत गोविंद चौहान, राधाकिशन नागरे, मनोरमा चौबे, भगवती बाई, मिश्रीलाल, महबूब खान, राजू भलावी, समीद खान, सुमंत्रा बाई, राधाकिशन यादव, चेनसिंह सावनेर और ज्ञानदास डोंगरे को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत कांति बाई तोमर, श्यामकली वर्मा, मनीषा पाटिल, सुशीला बाई, मंगी आटले व शारदा बाई तथा दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत समरिन को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा लोक सेवा ग्यारंटी अधिनियम के तहत 37 हितग्राहियों को जाति प्रमाण-पत्र, संबल अनुग्रह सहायता योजना के तहत तीन हितग्राही सेवंतीबाई, द्वारका बाई व विक्रम गौंड को अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति प्रदान किए गए। शिविर में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत केशरी मालवीय व विहा पाटिल को लाड़ली योजना के प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
क्लस्टर स्तरीय शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के स्टाल भी लगाए गए थे। साथ ही आधार कार्ड पंजीयन शिविर, स्वास्थ्य शिविर, फार्मर आईडी बनाने हेतु राजस्व शिविर भी आयोजित किए गए थे।
उद्यम संवाद कार्यक्रम में हितग्राहियों ने साझा किए अनुभव
जन विश्वास कार्यक्रम में उद्योग विभाग द्वारा उद्यम संवाद कार्यक्रम के तहत उद्यमियों से संवाद किया गया। उद्यम संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत हितग्राही जयंत पाटिल ने आरओ वाटर प्लांट संचालन, राजेश राठौर ने टेंट हाउस व्यवसाय व लवकुश आंजने ने ऑटोमोबाइल व्यवसाय तथा गणेश स्वसहायता समूह की महिला सीमा चंदेबा ने अपने अनुभवों व योजना से प्राप्त लाभ की जानकारी को साझा किया।
शिविर की व्यवस्थाएं देखी
कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने शासन की महत्वाकांक्षी योजना स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन- 2026 के अंतर्गत आयोजित शिविर का निरीक्षण कर वहां उपस्थित कर्मचारियों से पंजीयन कार्य की स्थिति की जानकारी ली।


