स्कूली बच्चों को साइबर ठगी से बचने दी समझाइश

अनोखा तीर हरदा। बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए वोडाफोन आइडिया लिमिटेड कंपनी द्वारा सनफ्लॉवर स्कूल के विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर फ्रॉड से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और सुझाव के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अनजान कॉल, एसएमएस या लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। कंपनी द्वारा ग्राहको को सायबर धोखाधड़ी जैसे महत्वपूर्ण विषयो के रोकथाम के लिए लोगो को जागरूक किया। कार्यशाला में डिजीटल साक्षरता और सायबर जागरूकता के बारे में बहुमूल्य एवं विवेक एवं अंतदृष्टि प्रदान करने पर जोर दिया। वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में साइबर ठगी के मामलों में वृद्धि हुई है, जिसमें जालसाज फोन कर या मैसेज भेजकर ग्राहकों से ओटीपी, बैंक डिटेल्स या आधार नंबर जैसी संवेदनशील जानकारी मांगते हैं। कंपनी ने ग्राहकों को सचेत करते हुए कहा है कि कंपनी कभी भी इस तरह की जानकारी नहीं मांगती। उन्होंने ग्राहकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपने मोबाइल या बैंकिंग पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें, किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश की तुरंत शिकायत करें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत नजदीकी साइबर थाना या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें, वोडाफोन आइडिया ने अपने नेटवर्क पर मैसेज और कॉल के जरिए ग्राहकों को सतर्क रहने अपील की।

0 Views

Leave a Reply