विसर्जन कुंड का एसडीएम ने किया निरीक्षण

-व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

अनोखा तीर हरदा। आगामी धार्मिक आयोजनों को देखते हुए प्रशासन ने विसर्जन स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को एसडीएम अशोक डेहरिया ने शहर की अजनाल नदी के तट पर बन रहे विसर्जन कुंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विसर्जन कुंड की तैयारियों और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम अशोक डेहरिया ने नगर पालिका सीएमओ रोशनसिंह बाथम को विसर्जन कुंडपर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थल पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा सहित आवश्यक इंतजाम समय पर पूर्ण करने को कहा। प्रशासन द्वारा विसर्जन स्थल पर बेहतर व्यवस्थाएं किए जाने का उद्देश्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और धार्मिक आयोजनों के दौरान व्यवस्था सुचारु बनी रहे। अधिकारियों ने तैयारियों को समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।

0 Views

Leave a Reply