
-सेवा-शक्ति बैलजोड़ी ने जीता प्रथम पुरस्कार
अनोखा तीर, हरदा। ‘जय हो कालू बाबा की एवं ‘नर्मदे हर के जयघोष के साथ ग्राम उड़ा, जिला हरदा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरदा जिले सहित आसपास के अन्य जिलों से भी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम सात स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दौड़ प्रेमी विजय जेवल्या ने बताया कि प्रतियोगिता में अभिषेक बाता लोरास एवं राजेश पटेल जामली की बैलजोड़ी ‘सेवा-शक्तिÓ ने 8.21 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता बैलजोड़ी को 11 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार रामप्रसाद राठौर, बैतूल की बैलजोड़ी ‘कैप्टन-मिसाइलÓ ने 8.33 सेकंड में दौड़ पूरी कर द्वितीय स्थान हासिल किया। उन्हें 9 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। प्रहलाद पटेल जेवल्या छोटी, हरदा की बैलजोड़ी ‘नाथ-दुर्गाÓ ने 8.36 सेकंड में दौड़ पूरी कर तृतीय स्थान प्राप्त किया और 7 हजार रुपए का पुरस्कार जीता। चतुर्थ स्थान पर लीलू पटेल, पिपलघटा की बैलजोड़ी ‘मथुर-चिमणिया रही, जिसने 8.49 सेकंड में दौड़ पूरी की। उन्हें 5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। पंचम स्थान युवराज पटेल, भुवनखेड़ी की बैलजोड़ी ‘सोनिया-राघवÓ ने प्राप्त किया। बैलजोड़ी ने 8.61 सेकंड में दौड़ पूरी की और 3 हजार रुपए का पुरस्कार जीता। षष्ठम स्थान पर राजेश पटेल, जामली की बैलजोड़ी ‘रुआब-लाखयाÓ रही, जिसने 8.61 सेकंड में दौड़ पूरी कर 2 हजार रुपए का पुरस्कार प्राप्त किया। सप्तम स्थान तुलसीराम मातवा, देवास की बैलजोड़ी ‘सोनपपड़ी-गरुड़ाÓ ने हासिल किया। उन्होंने 8.61 सेकंड में दौड़ पूरी की और 1 हजार रुपए का पुरस्कार जीता। प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजन समिति के जगदीश पटेल, उड़ॉ एवं रामपाल सिरोही, भोनखेड़ी का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के दौरान ग्रामीणों और बैलगाड़ी दौड़ प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।


