अनोखा तीर हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस हरदा में शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश गौर एवं प्रशासनिक अधिकारी व्ही.के. विछोतिया के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा गायकवाड, डॉ. राहुल सराठे, बसंत सिंह राजपूत एवं डॉ. रविंद्र सोनपुरे का मार्गदर्शन रहा। इस दौरान छात्राओं अदिति, सोनाली, अंकिता और गौतमी ने 501 दीपों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आकर्षक चित्र बनाकर दीपों के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, समर्पण, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनकल्याण की भावना को जागृत करना है। अभियान के तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जाँच शिविर, नुक्कड़ नाटक, जन-जागरूकता कार्यक्रम, पोषण एवं मातृत्व स्वास्थ्य संवाद और आंगन उत्सव जैसी विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि जिला महामंत्री भाजपा मनीष निशोद एवं विशिष्ट अतिथि नगर मंत्री भाजपा पुरुषोत्तम झिंझोरे ने महाविद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों के साथ दीप प्रज्वलित कर समाज में सेवा और सकारात्मकता का संदेश दिया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी व्ही.के. विछोतिया ने सभी विद्यार्थियों को समाजहित में निस्वार्थ सेवा करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस स्वयंसेवक प्रीतम, सौम्य, आनंद, अनमोल, साधना, रोशनी, डाली, उषा, प्रिया, तनीषा सहित समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
महाविद्यालय में 501 दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ







