सेवा से संकल्प अभियान : हंडिया के नर्मदा तट पर जगमगाया आशीर्वाद का दीया

अनोखा तीर हरदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा से संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान की शुरुआत हंडिया में मां नर्मदा तट पर मुख्य कार्यक्रम आशीर्वाद का दीया के साथ हुई। शाम ढलते ही नर्मदा तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां नर्मदा का विधिवत दर्शन-पूजन कर किया गया, उसके पश्चात सामूहिक दीप प्रज्वलन किया गया, जिससे पूरा नर्मदा तट आलोकित हो उठा। इसके बाद आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम ने उत्सव का रूप ले लिया। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, वरिष्ठ आईएएस अनुराग चौधरी, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ भोपाल, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक शशांक, अपर कलेक्टर अनुपमा चौहान, प्रभारी जिला पंचायत सीईओ प्रवीण इवने सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसके अलावा हरदा के पेड़ीघाट, नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में भी दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान जिले के 16 प्रमुख सांस्कृतिक धरोहरों और आइकॉनिक स्थलों पर भी सायं 7 बजे दीप प्रज्वलित किए गए।

0 Views

Leave a Reply