भगवान विश्वकर्माजी की शोभायात्रा एवं पदयात्रा आज

-मां नर्मदा के पावन तट से प्रारंभ होकर नेमावर स्थित विश्वकर्मा मंदिर पहुंचेगी यात्रा
अनोखा तीर हरदा-नेमावर। भगवान श्री विश्वकर्माजी की विशाल शोभायात्रा एवं पदयात्रा का आयोजन आज किया जाएगा। श्री विश्वकर्मा जांगिड़ मारवाड़ी सुतार समाज एवं श्री विश्वकर्मा मंदिर समिति ने सामाजिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है। आयोजित कार्यक्रम के अनुसार शोभायात्रा एवं पदयात्रा प्रात: 8 बजे मां नर्मदा के पावन तट से प्रारंभ होगी, जो नेमावर नगर से होते हुए श्री विश्वकर्मा मंदिर पहुंचेगी। आयोजन के दौरान सभी सामाजिक बंधुओं के लिए भोजन एवं प्रसादी की व्यवस्था मंदिर परिसर में रखी जाएगी। समिति ने समाजजनों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सामाजिक एकता का परिचय देने की अपील की है। आयोजकों ने प्रतिभागियों से यथासंभव सफेद कपड़े एवं सफेद टोपी पहनकर आने, यातायात नियमों का पालन करने, रैली एवं पदयात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने तथा समय और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। समाजजनों को अपने गांव की ओर से झांकी, डीजे, बैनर एवं पोस्टर लगाने की अनुमति भी दी गई है। समिति की ओर से बताया गया है कि मंदिर के रखरखाव के लिए प्रतिवर्ष लिया जाने वाला सहयोग भी समाजबंधु श्री विश्वकर्मा मंदिर, नेमावर में जमा कर सकते हैं। आयोजन के आयोजक श्री विश्वकर्मा जांगिड़ मारवाड़ी सुतार समाज तथा समिति श्री विश्वकर्मा मंदिर, नेमावर हैं।

0 Views

Leave a Reply