Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

रहटगांव तहसील के नजरपुरा क्षेत्र के किसानों ने फसल बीमा और मुआवजे की मांग की

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव तहसील के नजरपुरा क्षेत्र के किसानों ने वर्ष 2025 और वर्ष 2026-27 की फसलों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने बताया कि हम ग्राम नजरपुरा, उमरधा के किसान हैं। वर्ष 2025 में प्राकृतिक आपदा और फसल खराब होने के कारण फसल को नुकसान हुआ था। क्षेत्र में जिन किसानों को वर्ष 2025 की फसल बीमा राशि प्राप्त हुई है, उन्हें लगभग 70 रुपए प्रति एकड़ की अत्यंत कम राशि मिली है, जो वास्तविक नुकसान की तुलना में बहुत कम है। वहीं कई किसानों को अभी तक फसल बीमा राशि प्राप्त नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त वर्तमान वर्ष 2026-27 में ग्राम नजरपुरा एवं उमरधा, पटवारी हल्का नंबर 22 में सोयाबीन, धान एवं मक्का की फसलों में पीला मोजेक जैसी बीमारी के कारण फसल खराब हो रही है और किसानों को भारी नुकसान की स्थिति बनी हुई है।
किसानों ने मांग की है कि –
-वर्ष 2025 की फसल बीमा राशि की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और जिन किसानों को 70 रुपए प्रति एकड़ राशि मिली है, उनके बीमा क्लेम की पुन: जांच हो।
-जिन पात्र किसानों को अभी तक बीमा राशि नहीं मिली है, उन्हें नियमानुसार राशि दिलाई जाए।
-वर्ष 2026-27 में सोयाबीन, धान एवं मक्का में बीमारी से हो रहे नुकसान का तत्काल सर्वे करवाकर वास्तविक क्षति का आकलन किया जाए।
-सर्वे के आधार पर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा, राहत राशि एवं फसल बीमा का लाभ दिलाया जाए। किसानों ने दोनों प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply