सेवा भारती द्वारा शिवाजी सेवा बस्ती में संस्कार केंद्र का शुभारंभ

अनोखा तीर, हरदा। बुधवार को सेवा भारती जिला हरदा के द्वारा हरदा नगर की शिवाजी सेवा बस्ती में संस्कार केंद्र का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के समय सेवा भारती के अध्यक्ष नटवर पटेल, विभाग सेवा प्रमुख श्याम शर्मा, विभाग समन्वय शिवप्रताप सिंह, स्वास्थ्य आयाम प्रमुख सुनील भायरे उपस्थित रहे। सुभाष चंद्रवंशी, सुनील शर्मा ने शिवाजी बस्ती में फारेस्ट कॉलोनी के संस्कार केंद्र को गोद लिया। सेवा भारती अध्यक्ष नटवर पटेल ने संस्कार केंद्र के बच्चों को बताया कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की विशेष आवश्यकता है। विभाग के सेवा प्रमुख श्याम शर्मा ने बच्चों को बताया कि संस्कारवान पीढ़ी ही देश का भविष्य है। आने वाले समय में संस्कार केंद्र के माध्यम से बस्ती को आदर्श बस्ती बनाया जाएगा। इस संस्कार केंद्र के पालक की जिम्मेदारी सुनील भायरे ने ली। संस्कार केंद्र की शिक्षिका शोभा थोटे ने सेवा भारती का आभार व्यक्त किया।

0 Views

Leave a Reply