अनोखा तीर, हरदा। रहटगांव ब्लाक में छात्रों से संवाद कर रजिस्ट्रेशन कराकर अधिक से अधिक संख्या में छात्रों को छात्रों की गूंज कार्यक्रम में इंदौर शामिल होने के लिए क्यू आर कोड स्कैन कराए। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन सांई ने कहा कि आज पूरे देश में युवाओं के सामने रोजगार का संकट है, युवा पढ़ लिख कर डिग्री तो हासिल कर लेता है लेकिन उसे नौकरी नहीं मिल रही, आज देश में करोड़ों युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं से झूठ बोला। 2014 लोकसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से वादा किया था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में बनेगी तो हर वर्ष देश के युवाओं को 2 करोड़ नौकरी दी जाएगी, आज क्या हाल है देश में युवाओं का। देश में पेपर लीक हो रहे हैं, छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, फ्लैट गन चलाई जा रही है, आज हर वर्ग परेशान है, देश में महंगाई चरम सीमा पर है। किसानों का गरीबों का शोषण हो रहा है।
छात्रों के अधिकार की रक्षा के लिए देश के नेता राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर आ रहे हैं। जिला कांग्रेस द्वारा पूरे जिले में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर छात्रों से रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे हैं। जिला कांग्रेस पूरे जिले में ये अभियान चला रही है। जिले के सभी ब्लाक अध्यक्षों को, मंडलम अध्यक्ष को एवं सभी कांग्रेस नेताओं से भी कहा है कि हमें जिम्मेदारी से हरदा जिले से ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन करना है और इंदौर लेकर जाना है। इस कार्यक्रम में टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, गंगाराम गुर्जर, ब्लाक अध्यक्ष रामदीन पटेल, टिमरनी ब्लाक अध्यक्ष विनोद पटेल, करताना ब्लाक अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, सत्यनारायण राजपूत, गौरी शंकर शर्मा, देवी सिंह राजपूत सहित अन्य साथी शामिल रहे।
छात्रों की आवाज बने राहुल गांधी

0 Views




