पर्यूषण पर्व के दौरान नहीं होंगी परीक्षाएं  

-लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
अनोखा तीर, हरदा। आगामी दिनों में पर्युषण पर्व/ दसलक्षण पर्व, गणेश चतुर्दशी आदि पर्व आ रहे हैं। इन दिनों में त्रैमासिक परीक्षा आयोजित होने से बच्चों एवं उनके पेरेंट्स को भारी डिस्टर्बेंस संभावित है। मप्र शासन लोक शिक्षण संचालनालय ने इस विषय को संज्ञान में लेकर प्रदेश भर के जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर कहा है कि कक्षा 9वीं से 12वीं  के विद्यार्थियों की त्रैमासिक परीक्षायें पर्युषण पर्व के दौरान न रखी जाएं। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी निर्णय लेते हुए जिला स्तर पर आदेश जारी करें। उल्लेखनीय है कि पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री अभयसागर जी महाराज की प्रेरणा और प्रयास से इस विषय पर विशेष ध्यान केंद्रित कर विभिन्न जिलों के बाद अब मप्र शासन ने भी सकारात्मक कदम उठाया है। अब सभी स्थानों की जैन समाज को जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी से अनुरोध करना होगा। चूंकि मप्र शासन द्वारा जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी को अधिकृत किया गया है। ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारी सहजता से आदेश जारी कर सकते हैं। पूज्यवर मुनिश्री द्वारा भी सभी समाजजन को त्वरित सक्रिय होने हेतु संकेत दिए गए हैं। यदि मांग ही नहीं की गई तो आदेश जारी होना संभव नहीं होगा।

0 Views

Leave a Reply