स्वास्थ्य आयुक्त ने जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं का किया औचक निरीक्षण

अनोखा तीर, हरदा। स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने शुक्रवार को हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी एवं जिला चिकित्सालय हरदा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय हरदा के ओपीडी कक्ष के कम्प्यूटर में ओपीडी पर्ची बनाने के संबंध में तथा हितग्राही से ली जाने वाली जानकारियों के संबंध में उपस्थित कर्मचारियों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कॉल सेंटर पर हितग्राहियों से कैसे बात की जाती है, इस संबंध में कम्प्यूटर ऑपरेटर से जानकारी ली। उन्होंने जिला चिकित्सालय के एनसीडी कक्ष का निरीक्षण कर चिकित्सकों से कम्प्यूटर एंट्री का सत्यापन किया। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सकों को कम्प्यूटर में मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों की एंट्री स्वयं करना आना चाहिए। हमें डाटा एंट्री ऑपरेटर के भरोसे नहीं रहना है। तभी हम मरीजों की जानकारी सही भर पाएंगे। उन्होंने जांच में लिखी पर्ची एवं कम्प्यूटर पर चढ़ी एंट्री का मिलान कर रिकॉर्ड का सत्यापन भी किया। स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने जिला चिकित्सालय हरदा में स्थित एसएनसीयू, जिला चिकित्सालय के कम्प्यूटर कक्ष एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के स्टोर के रिकॉर्ड का सत्यापन भी किया।

2 Views

Leave a Reply