Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

हरदा में बैंककर्मी हड़ताल पर, 350 करोड़ के कारोबार प्रभावित

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को हरदा में बैंककर्मी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत कई मांगों को लेकर जिले के करीब 197 कर्मचारियों ने काम बंद रखा। बैंककर्मियों ने शहर में बाइक रैली निकालकर विरोध जताया। इस दौरान कर्मचारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधी और काले झंडे लेकर नारेबाजी की।
पांच दिन बैंक खोलने की मांग
मध्यप्रदेश बैंक एम्पलाईज एसोसिएशन के सचिव नीलेश भाटी ने बताया कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन काम की व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) से जुड़ी कमियों को दूर करने और कर्मचारियों-अधिकारियों को इसका उचित लाभ देने की मांग है।  यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए लागू पीएलआई योजना को वापस लेने की भी मांग की है। यूनियन का कहना है कि पीएलआई से जुड़े मुद्दे समझौते की प्रक्रिया में लंबित हैं। इसके बावजूद स्केल और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए एकतरफा पीएलआई व्यवस्था लागू की गई है। हड़ताल के प्रमुख मुद्दों में पेंशन से जुड़े लंबित मामलों का स्थायी समाधान भी शामिल है। यूनियन नेताओं का कहना है कि कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े पेंशन मामलों का जल्द निराकरण होना चाहिए। इसके साथ पुराने द्विपक्षीय समझौते के अनुसार केंद्रीय मुद्दों के समाधान की मांग भी की जा रही है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply