-अस्पताल चौक पर रोज गायों को खिलाते हैं सब्जियां
अनोखा तीर, हरदा। सेवा की ऐसी मिसाल बहुत कम देखने को मिलती है। शहर की गौर कॉलोनी निवासी गणेश प्रसाद राठौर पिछले दो वर्षों से अपने दिन की शुरुआत गौसेवा से कर रहे हैं। प्रतिदिन सुबह वे सब्जी मंडी से सब्जियां लाकर अस्पताल चौक पर मौजूद गायों को खिलाते हैं। यह अब उनके नित्य कर्म में शामिल हो गया है। बारिश हो या ठंड, उनका यह सेवा क्रम अनवरत जारी है। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ी सहजता से कहा कि लोग कोर्ट-कचहरी, अस्पताल और व्यसन में 200 रुपये तो यूं ही खर्च कर देते हैं, पर मुझे वही 200 रुपये गायों की सेवा में लगाना अच्छा लगता है और आत्मा को बड़ी शांति मिलती है। उनकी इस निस्वार्थ सेवा की नगर में सराहना हो रही है।
0 Views





