अनोखा तीर, हरदा। सचिव कृषि उपज मंडी हरदा ने बताया कि 11 से 14 सितंबर तक कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर शुक्रवार को अमावस्या, 12 सितंबर शनिवार को माह का द्वितीय शनिवार, 13 सितंबर रविवार और 14 सितंबर सोमवार को गणेश चतुर्थी का शासकीय अवकाश होने के कारण नीलामी बंद रहेगी। किसानों से अनुरोध किया गया है कि अवकाश के दिनों में अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मंडी प्रांगण में न लाएं।
0 Views





