छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी 

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस द्वारा जिले में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर टिमरनी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस नेता मोहन सांई ने कहा कि आज पूरे देश में युवाओं के सामने रोजगार का संकट है। युवा पढ़-लिखकर डिग्री तो हासिल कर लेता है, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिल रही। करोड़ों युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि हर वर्ष 2 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी, लेकिन आज युवाओं का हाल खराब है। देश में पेपर लीक हो रहे हैं, छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। महंगाई चरम पर है, किसानों और गरीबों का शोषण हो रहा है। उन्होंने बताया कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर आ रहे हैं। जिला कांग्रेस पूरे जिले में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत छात्रों के रजिस्ट्रेशन करा रही है। सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष और कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है कि हरदा जिले से अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें इंदौर ले जाया जाए। इस कार्यक्रम में टिमरनी विधानसभा प्रभारी इंद्रसेन देशमुख, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, खिरकिया नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष आशुतोष कोठारी, सुनील सिंह राजपूत, मुजाहिद अली, पंकज पटेल, मनोज सांई सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

0 Views

Leave a Reply