आंगनवाड़ी केंद्र में वन स्टॉप सेंटर का जागरूकता कार्यक्रम

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन तथा वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुचिता इक्का के नेतृत्व में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 02 अबगांव खुर्द में वन स्टॉप सेंटर द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केसवर्कर राजकुमारी तंवर ने वन स्टॉप सेंटर योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने केंद्र में दी जाने वाली परामर्श सहायता, निशुल्क विधिक सहायता, आश्रय सहायता, चिकित्सा व पुलिस सहायता के बारे में बताया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सहायता 112, साइबर अपराध सुरक्षा नंबर 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी। इसके अलावा बाल विवाह निषेध अधिनियम के बारे में बताते हुए बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके विरुद्ध जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजश्री डाले, आंगनवाड़ी सहायिका, वन स्टॉप सेंटर से अन्य स्टाफ एवं पैरालीगल वॉलंटियर शेफाली घावरी उपस्थित रहीं।

0 Views

Leave a Reply