आदर्श महाविद्यालय में एड्स एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित


अनोखा तीर, हरदा। आदर्श महाविद्यालय हरदा में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं एचआईवी/एड्स से बचाव की जानकारी देने के उद्देश्य से एड्स एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के संचालक एवं प्राचार्य उमर रऊफ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एड्स नियंत्रण समिति के नोडल अधिकारी डॉ. मृत्युंजय गेहलोद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लैब असिस्टेंट राजेश हिरवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक प्राध्यापक गणेश विश्वकर्मा ने की। कार्यक्रम में डॉ. गेहलोद ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के कारण, बचाव के उपाय, संक्रमण से जुड़ी भ्रांतियों तथा सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जानकारी दी। विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता के महत्व के बारे में भी बताया गया। इस दौरान सहायक प्राध्यापक महेंद्र सोलंकी ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी तपिश सोलंकी ने किया। अंत में रेड रिबन क्लब प्रभारी प्रभुदयाल उमरिया ने अतिथियों एवं स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ एचआईवी/एड्स के प्रति समाज में व्याप्त भ्रांतियों और भेदभाव को दूर कर जागरूक एवं जिम्मेदार युवा पीढ़ी का निर्माण करना रहा।

0 Views

Leave a Reply