125 वर्षों से अनवरत जारी है श्रीराम नाम सप्ताह की परंपरा

अनोखा तीर, हरदा। शहर के गोलापुरा मोहल्ले में स्थित सनाढ्य ब्राह्मण समाज के श्रीराम मंदिर में विगत 125 वर्षों से श्रीराम नाम सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। समाज के वरिष्ठ सुरेश दुबे ने बताया कि समाज की महिलाएं एवं युवतियां दिन में और पुरुष व युवा रात्रि में लगातार सात दिन-रात तक भगवान के भजन-कीर्तन करते हैं। साथ ही हरदा और आसपास के जिलों, नगर व ग्राम की मंडलियां भी अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देती हैं। समाज के अध्यक्ष संदीप स्वामी एडवोकेट ने बताया कि 125 वर्ष से चली आ रही परंपरा अनुसार इस 126वें वर्ष भी 5 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक सात दिन की अखंड रामधुन का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद आठवें दिन 12 सितंबर को समाज के सभी सदस्यों, महिला, पुरुष, युवा और बच्चों द्वारा नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी।

0 Views

Leave a Reply