Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
हरदा

मोदी के पिता पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा का पैदल मार्च

2 min read
23 8
Text Size:

 

22 6
-कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन
-लालसिंह आर्य बोले- राजनीतिक विरोध के नाम पर मर्यादा लांघना दुर्भाग्यपूर्ण

अनोखा तीर, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोपाल में पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। रेडक्रॉस चौराहे से शुरू हुआ मार्च कांग्रेस कार्यालय पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर टिप्पणी की निंदा की। प्रदर्शन को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालसिंह आर्य, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी और जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने संबोधित किया। लालसिंह आर्य ने कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर किसी नेता के परिवार के प्रति अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल लोकतांत्रिक मूल्यों और सार्वजनिक जीवन की मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राजनीतिक मतभेदों को व्यक्तिगत टिप्पणियों तक ले जा रहे हैं। आर्य ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों और नेताओं के विचारों का विरोध करने की स्वतंत्रता है, लेकिन भाषा की मर्यादा और व्यक्तिगत सम्मान का ध्यान रखना भी जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से टिप्पणी पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। प्रदर्शन में सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, पूर्व सांसद आलोक संजर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply