-पारंपरिक गरबा प्रस्तुतियों ने मोहा मन
-नेत्रदान और किडनी दानदाताओं का सम्मान
-जन्मदिन पर समाज को 5100 रुपये भेंट किए
अनोखा तीर, हरदा। बावीसा ब्राह्मण समाज महिला संगठन द्वारा 25 अक्टूबर को हरदा के एक निजी गार्डन में शरदोत्सव एवं गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में आकर्षक गरबा प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुं. स्वस्ति डाले और जिया शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ किया गया। आयोजन में आदिगौड़ बावीसा ब्राह्मण समाज के केंद्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र त्रिवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं महामंत्री पं. आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री, डॉ. सुनील शुक्ला और पुरुषोत्तम शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। समिति के संरक्षक गोपाल शुक्ला एवं प्रमोद शर्मा, अध्यक्ष संदीप डाले, महामंत्री जितेंद्र शुक्ला और कोषाध्यक्ष शरद व्यास ने अतिथियों का पुष्पमाला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। महिला संगठन की अध्यक्ष मंजू पांडे, सचिव अश्लेषा शुक्ला और महिला कार्यकारिणी ने पूर्व महिला अध्यक्षों का सम्मान किया। इस दौरान समाज के नेत्रदान एवं किडनी दानदाताओं को भी सम्मानित किया गया। वरिष्ठ कार्यकारिणी द्वारा केंद्रीय पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। गरबा महोत्सव में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में गरबा प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। समाज के कोषाध्यक्ष शरद व्यास ने अपने जन्मदिन के अवसर पर समाज को 5100 रुपये की राशि भेंट की। कार्यक्रम में सिराली एवं खिरकिया शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी, महिला अध्यक्ष विनिता तिवारी और सचिव अदिति गुरु भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन महिला संगठन की सचिव अश्लेषा शुक्ला ने किया। अंत में मंजू पांडे ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।







