Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
हरदा

सोयाबीन फसल की स्थिति अच्छी

2 min read
Text Size:

-कृषि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने किया खेतों का निरीक्षण

अनोखा तीर, हरदा। कृषि विभाग एवं कृषि वैज्ञानिकों की संयुक्त टीम द्वारा आज विकासखंड खिरकिया के मांडला एवं हीवाला ग्राम में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में सहायक संचालक कृषि डॉ. भागवत सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. ओ.पी. भारती एवं एसएडीओ खिरकिया शामिल रहे। दल ने विभिन्न खेतों में सोयाबीन फसल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सोयाबीन फसल अच्छी अवस्था में पाई गई। फसल की बढ़वार एवं खेतों की स्थिति का अवलोकन करते हुए किसानों से फसल प्रबंधन संबंधी जानकारी ली गई। साथ ही आगामी समय में अच्छी उत्पादकता बनाए रखने के लिए कीट एवं रोग प्रबंधन, पोषक तत्व प्रबंधन तथा आवश्यक कृषि कार्यों के संबंध में तकनीकी सलाह दी गई। कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी कि फसल की नियमित निगरानी करते रहें तथा किसी भी प्रकार के कीट अथवा रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल कृषि विभाग अथवा कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क कर अनुशंसित तकनीक के अनुसार ही उपचार करें। कृषि विभाग ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में सोयाबीन फसल की स्थिति संतोषजनक एवं अच्छी है तथा किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाते हुए फसल प्रबंधन के लिए निरंतर मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply