Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने किया जैविक हाट बाजार का अवलोकन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जैविक हाट बाजार का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जैविक उत्पादों की दुकानों का निरीक्षण किया और विक्रेता किसानों से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जैविक हाट बाजार का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक ग्राहक पहुंच सकें और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। कलेक्टर जैन ने कहा कि बाजार में आने वाले ग्राहकों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी दुकानों के डिस्पले बोर्ड पर दुकानदार का नाम, गांव का नाम एवं उत्पाद का नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए। इस दौरान उप संचालक कृषि प्रकाश ठाकुर, उप परियोजना संचालक आत्मा अखिलेश पटेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं किसान उपस्थित थे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply